Monday 8 June 2015

राहुल चंद्रोल का राष्ट्रीय अंडर १६ क्रिकेट कैंप हेतु चयन




नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन होशंगाबाद के उभरते सितारे राहुल चंद्रोल ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित ३० दिवसीय राष्ट्रीय अंडर १६ क्रिकेट कैंप में अपनी जगह सुनिश्चित की है | राहुल ने इंटर जोन टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन की और से खेलते हुए ईस्ट जोन एवं नोट जोन के खिलाफ क्रमशः १०४ रन और १०५ रन की पारी खेलकर राष्ट्रीय कैंप में अपनी जगह बनाई | मध्यप्रदेश की और से राहुल के अलावा ग्वालियर के सूरज सेंगर का चयन भी इस कैंप हेतु किया गया है |


इंटर जोन टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन की और से खेलते हुए राहुल का प्रदर्शन इस प्रकार रहा :-
1 विरुद्ध साउथ जोन - २५ रन एवं ४२ रन अविजित
2 विरुद्ध वेस्ट जोन - ० रन
3 विरुद्ध नार्थ  जोन - १०४ रन
                                                       4 विरुद्ध ईस्ट  जोन - १०५ रन