Wednesday 26 June 2013

निशांत कुशवाह का चयन म.प्र. अंडर-१९ क्रिकेट टीम में, टीम श्रीलंका रवाना




नर्मदापुरम संभाग के निशांत कुशवाह का चयन म.प्र. अंडर-१९ क्रिकेट टीम में किया गया है | यह  टीम श्रीलंका २६ जून को श्रीलंका रवाना होगी | यह टीम अपने २६ दिवसीय दौरे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की Development Squad के साथ  ५०-५० ओवर के चार मैच तथा तीन ४ दिवसीय मैच खेलेगी | म.प्र. अंडर-१९ क्रिकेट टीम वर्ष २०११ एवं २०१२ में भी श्रीलंका का दौरा कर चुकी है | टीम में अंडर १६ के दो खिलाडियों सिद्धार्थ पाटीदार एवं अर्जुन पटेल का भी चयन किया गया है | टीम के साथ नितिन कुलकर्णी (कोच), अमित भट्ट (मेनेजर), डा नीरज शुक्ल (फिजियो) और चन्द्रभान सिंह पवार (फिजिकल ट्रेनर) भी उपस्थित रहेंगे | टीम इस प्रकार है :-

  1. मुकुल राघव 
  2. अभिषेक भंडारी 
  3. निशांत कुशवाहा 
  4. शाहबाज़ खान 
  5. अर्पित गौर 
  6. नितेश लश्करी 
  7. श्रेयांश शर्मा 
  8. गौरव पटेल 
  9. अनुज कुमार 
  10. कुलदीप सिंह 
  11. आवेश खान 
  12. आश्विन दास 
  13. प्रतिक तिवारी 
  14. शिवम् तिवारी 
  15. साहिल खरे 
  16. सिद्धार्थ पाटीदार 
  17. अर्जुन पटेल