Monday 17 December 2012

एमएम जगदाले अंडर- 15 क्रिकेट ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में सागर संभाग का मुकाबला नर्मदापुरम संभाग से


एमएम जगदाले अंडर- 15 क्रिकेट ट्रॉफी - प्रथम दिन 

गुप्ता मैदान में रविवार को एमएम जगदाले अंडर- 15 क्रिकेट ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में सागर संभाग और नर्मदापुरम संभाग का मुकाबला हुआ। तीन दिवसीय मैच के पहले दिन सागर ने 276 रन बनाए। सागर की ओर से भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने 55 व हर्ष शर्मा ने 40 रनों की पारी खेली। नर्मदापुरम संभाग की ओर से अक्षय तोमर व पियूष योगी ने 3-3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी नर्मदापुरम संभाग की टीम ने खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 12 रन बना लिए थे। 

एमएम जगदाले अंडर- 15 क्रिकेट ट्रॉफी - द्वितीय  दिन 

एमएम जगदाले तीन दिवसीय अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सागर संभाग ने 94 रनों की लीड ले ली है। पहले दिन के स्कोर 12 रन को आगे बढ़ाते हुए नर्मदापुरम संभाग ने सोमवार को सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। नर्मदापुरम संभाग की ओर से राहुल चंद्रोल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। सागर की ओर से भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने 4 व हर्ष शर्मा ने 2 विकेट लिए। सागर संभाग की टीम ने शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद हर्ष शर्मा ने 19 व प्रशांत तिवारी ने 14 रन बनाकर टीम को संभाला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर सागर संभाग ने 37 रन बनाए। पहली पारी में सागर संभाग ने 94 रनों की लीड ले ली है। 


Saturday 1 December 2012

एम एम जगदाले क्रिकेट ट्राफी २०१२ Under-15 -- नर्मदापुरम संभाग विरुद्ध शहडोल संभाग

एम एम  जगदाले क्रिकेट ट्राफी २०१२  Under-15 

नर्मदापुरम संभाग विरुद्ध शहडोल संभाग

टॉस - नर्मदापुरम संभाग,  बल्लेबाजी का निर्णय  

पहला दिन 

नर्मदापुरम संभाग - १८९ आल आउट (पहली पारी)
१. अभिषेक वर्मा - ३० रन                                             १. ऋत्विक दीवान  - ३ विकेट 
२. ऋत्विक दीवान - १८ रन                                          २.  अक्षय तोमर - २ विकेट 
                                                                              ३. अभिषेक वर्मा - १ विकेट 

शहडोल संभाग - ८४ / ६ (पहली पारी)

दूसरा  दिन 

शहडोल संभाग - ११० आल आउट (पहली पारी)
 नर्मदापुरम को ७९ रनों की बढ़त |

नर्मदापुरम संभाग - १२९ आल आउट (दूसरी पारी)
नर्मदापुरम द्वारा शहडोल के सामने जीत के लिए २०९ रनों का लक्ष्य रखा  |

शहडोल संभाग - ६८/४  (दूसरी पारी)
शहडोल को जीतने के लिए १५१ रनों की आवश्यकता   |